नरकंकाल के हास्य पाठ सुनकर श्रोता की नहीं रूकी हंसी

डॉक्टर शिप्रा के काव्य पाठ से श्रोताओ का मन प्रफ्फुलित कर दिया

रायबरेली : रायबरेली महोत्सव समिति के द्वारा महोत्सव में रविवार की शाम राष्ट्रीय ख्याति के कवियों की महफिल सजाई, जिसमें सियासी दिग्गजों समेत प्रबुद्ध वर्ग व सुधी श्रोताओं ने हास्य व्यंग्य से लेकर गीतों व गजलों का आनंद लिया। कवि सम्मेलन का उद्घाटन अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष भारत विकास परिषद अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय अवस्थी वरिष्ठ समाजसेवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। नामचीन कवियों को एक साथ मंच पर देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। तय समय शाम 4 बजे के पहले से ही लोग कवियों की रचनाओं को सुनने के लिए जुटने लगे। देर शाम तक महफिल सजी रही। डॉक्टर नीता सिंह के गीतों से समां बंध गया । शिव किशोर खंजन की कविताओं ने अपनी रचनाएं सुनाकर दर्शकों के मन को प्रफुल्लित कर दिया।ठंड के बावजूद लोग देर रात तक कविता के रस में डूबे रहे और श्रोताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।महोत्सव प्रबंधक राकेश गुप्ता संयोजक विजय यादव प्रभारी आशीष पाठक ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ते हैं।कवि नरकंकाल की हास्य रचना…सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। युवा कवि हास्य उत्कर्ष ने भी अपने हास्य पाठ से हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोग कविताओं और शायराने अंदाज में खो गए। इसके बाद कवि सौरभ शुक्ला ने कविता पाठ किया।ओज कवि खंजन की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया डॉक्टर शिप्रा के गीतों की प्रस्तुति शुरू की, श्रोता उनके साथ गुनगुनाने लगे उनके गीत ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज पांडे ने किया । उत्कर्ष उत्तम एवं ‘नरकंकाल’ एवं ने अपने काव्य पाठ से भरपूर सराहना प्राप्त की।महोत्सव प्रबंधक राकेश गुप्ता संयोजक विजय यादव प्रभारी आशीष पाठक व्यवस्थापक राजू भाई ने कवियों और अतिथियों का माला पहनाकर,अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह पुष्प देकर स्वागत व सम्मानित किया इस मौके पर प्रमुख रूप से संतोष पांडे चांद इमरान राम सजीवन अशोक बृजेश अग्रहरी गंगा दीक्षित विशाल अखबार रजी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रोता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *