जिला महिला अस्पताल में मिशन शक्ति फेज 05 के तहत धूम धाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने दिया कन्याओं को आशीर्वाद

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – महिला जिला चिकित्सालय में जन्मे कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव,महिला बाल विकास के नेतृत्व में महिला जिला अस्पताल में बड़े धूमधाम से कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया गया।इस मौके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा,एसआईसी डॉ जय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पंचायती राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महिला जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में केक काटकर कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया गया साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया अधिकारियों ने बताया कि आज कन्या देश की नाम आगे बढ़ा रही हैं। महिलाएं ही लड़कों से आगे देश का नाम रोशन कर रही है मां-बाप का भी नाम रोशन कर रही है अब बच्चियों सबसे आगे हैं किसी के हाथों हताश नहीं होना है बेटियां देश की सेवा से लेकर आसमान की उड़ान तक अपना जज्बा दिखा रही है वहीं जिला पंचायती अधिकारी ने कहा कि छोरियां किसी से कम नहीं हैं। महिला विश्व क्रिकेट जीत कर भारत का नाम रोशन की है यह स्पष्ट है कि बेटियां सबसे आगे हैं वहीं कन्या जन्म उत्सव में उपस्थित रहे लोगों ने अधिकारियों को बैच लगाकर व गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *