रौतहट में मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी कि रिपोर्ट
23/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रौतहट जिला में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी ।

गौर-पिपारा सड़क खंड के राजदेवी नगर पालिका पथरा में मोटरसाइकिल संख्या PR02-03-018P2346 और भारतीय संख्या BR 30A F2370 की टक्कर में दुर्गाभगवती गांव के अशोक महतो और राजदेवी नगर पालिका-2 के अरविंद महतो की मौत हो गई।

जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के डीएसपी प्रवक्ता बिष्णुप्रदीप बस्याल ने बताया कि तेज गति से दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों की इलाज के लिए लाए जाने के दौरान मौत हो गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *