अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर — केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने वाला बजट है,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास विरोधी ताकतें आज भी केवल बयानबाज़ी तक सीमित हैं।
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर,स्वास्थ्य, शिक्षा,महिला सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निर्णायक बढ़त देता है। जो लोग वर्षों तक प्रदेश को पिछड़ा बनाए बैठे थे, वे आज इस ऐतिहासिक परिवर्तन को पचा नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि
- वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रिंग रोड हाइब्रिड रेल और एकीकृत लॉजिस्टिक हब,
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नया एम्स,
- बुंदेलखंड के युवाओं के लिए आईआईटी,
- प्रयागराज में औद्योगिक नोड हेतु विशेष फंड,
- जेवर एयरपोर्ट के पास देश का पहला सेमीकंडक्टर डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग पार्क,
- लखनऊ में AI सिटी,
- गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार व औद्योगिक गलियारों के लिए ₹22,500 करोड़,
- लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए ₹32,075 करोड़,
यह सब साबित करता है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है।
गोरखपुर सदर सांसद ने कहा कि सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर,कैंसर व डायबिटीज की दवाओं को सस्ता करना, ग्रामीण महिलाओं के लिए श्री मार्ट, व सभी जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास जैसी योजनाएं बताती हैं कि यह बजट सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि ज़मीनी बजट है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दशकों तक उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहकर बदनाम करते रहे, उन्हें आज प्रदेश की तेज़ रफ्तार प्रगति से तकलीफ हो रही है। जनता सब देख रही है और 2026 के बाद इसका जवाब भी देगी।
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 नए उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त गोरखपुर की दिशा में एक मजबूत राजनीतिक और आर्थिक घोषणा है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
