ससुराल पहुंचकर उसने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी जान दे दी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मोरंग जिला के रंगेली नगर पालिका-5 में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी को चाकू मारने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 2:45 बजे रंगेली-5 धनपट्टी में हुई।

मोरंग जिला पुलिस के डीएसपी लीलाराज लामिछाने के अनुसार, रंगेली-5 बहुवन का 21 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल अपने ससुराल गया था।

वहां उसने अपनी 21 वर्षीय पत्नी अंबिका कुमारी मंडल को चाकू मार दिया।

पत्नी की मौत के बाद मुकेश ने उसी चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुकेश की भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *