रूस और यूक्रेन के बीच ऐतिहासिक वार्ता, 314 कैदियों की घर वापसी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – संयुक्त अरब अमीरात में इस वक्त अमेरिका, यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच अहम बातचीत हो रही है।

इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को ख़त्म करना है. व्हाइट हाउस ने बुधवार की बैठक को “उत्पादक” बताया।

इस वार्ता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि दोनों देश 314 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने उम्मीद जताई है कि उनके सैनिक “जल्द” घर लौट आएंगे।

अमेरिकी शांति दूत स्टीव विटकोफ के अनुसार, पांच महीनों में होने वाली यह पहली बड़ी कैदी अदला-बदली है। इससे संकेत मिलता है कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

इस चर्चा में बहुत ऊंचे स्तर के लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसमें यूक्रेन के रक्षा और सुरक्षा प्रमुख हैं और रूस के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति दूत स्टीव विटकॉफ़ और दामाद जेरेड कुशनर मध्यस्थता कर रहे हैं।

सुत्र के मुताबिक, हालांकि कई बातों पर सहमति बन गई है, लेकिन कुछ गंभीर मुद्दों पर अभी चर्चा होनी बाकी है।

यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र (डोनबास) से सेना को हटाने का मुद्दा, रूस के कब्जे में “ज़ापोरिज़िया” परमाणु ऊर्जा संयंत्र को कौन नियंत्रित करेगा, और युद्ध के बाद यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी कौन करेगा, इन मुद्दों में से एक है।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस को भविष्य में दोबारा हमला नहीं करना चाहिए और ऐसी शांति होनी चाहिए।

दूसरी ओर, भले ही बातचीत जारी है, लेकिन जमीन पर हमले बंद नहीं हुए हैं।

अकेले बुधवार रात को रूस ने यूक्रेन पर 183 ड्रोन हमले किए, जबकि यूक्रेन ने भी रूस पर 95 ड्रोन हमले किए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *