केंद्रीय बजट से कर्मचारियों में निराशा, बड़े आंदोलन की तैयारी

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रामसमुझ शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारियों से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कोई उल्लेख नहीं किया गया। न तो आठवें वेतन आयोग के गठन न पेंशनरों को उसमें शामिल करने और न ही पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर कोई बात की गई, जिससे कर्मचारियों में गहरी निराशा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर अपने केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के संपर्क में है और संकेत मिल रहे हैं कि फरवरी माह के अंत तक कर्मचारी संगठन बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट जाएंगे, क्योंकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिना संघर्ष के अधिकार नहीं मिलेंगे।
परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार के आगामी बजट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार से मांग है कि कर्मचारियों से जुड़े सभी सहमत मुद्दों को बजट में शामिल किया जाए, कोरोना काल के दौरान डेढ़ वर्ष से फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए, उत्तर प्रदेश में भी यूपीएस लागू किया जाए तथा संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर सभी विभागों में नियमित भर्ती की जाए। अन्यथा बजट के तत्काल बाद आंदोलन की तिथि घोषित कर दी जाएगी और कर्मचारी समाज को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
संचालन कर रहे इंजीनियर रामसमुझ शर्मा ने आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.86 किए जाने की जोरदार मांग रखी।
इस अवसर पर संरक्षक अशोक पांडेय, रूपेश कुमार श्रीवास्तव,गोविंद जी, मदन मुरारी शुक्ल,पं. श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी,राजेश मिश्रा,अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव,रमेश कुमार वर्मा,बिट्टू मद्धेशिया,सरिता सिंह, विनीता सिंह,रीता सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *