इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

 

गोरखपुर/नाहरपुर। जनपद गोरखपुर के भटहट क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि संतराज यादव ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। नई शाखा से आम लोगों, किसानों और व्यापारियों को वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। उन्होंने बैंक प्रबंधन को इस पहल के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर श्री रजनीश कुमार, श्री राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक श्री आयुष दूबे एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक श्री सुनील मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बैंक की नई शाखा को क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
समारोह के दौरान बैंक अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *