ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने संयूक्त राष्ट्र संघ में चेतावनी जारी की

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – संयुक्त राष्ट्र को भेजे एक कड़े पत्र में ईरान ने अमेरिका को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।

ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर उस पर सैन्य हमला किया गया तो वह तुरंत और जोरदार जवाब देगा।

ईरान ने कहा है कि ऐसी स्थिति में मध्य पूर्व में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों, हथियारों और संसाधनों को निशाना बनाया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद को एक पत्र भेजा है।

उन्होंने अमेरिका पर गैरकानूनी धमकियां देने का आरोप लगाया. ईरान ने मांग की है कि तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए परिषद तुरंत हस्तक्षेप करे।

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हमला हुआ तो कड़ा जवाब देगा।

ईरान ने कहा है कि उसकी आत्मरक्षा का अधिकार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत है।

अमेरिका और ईरान के बीच क्यों बढ़ा तनाव?

ईरान और अमेरिका परमाणु समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते पर पहुंचने के लिए उनके पास सिर्फ 10-15 दिन हैं।

साथ ही ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम होंगे।

हाल ही में ईरान ने रूस के साथ सैन्य अभ्यास किया है. उधर, अमेरिका ने अपना दूसरा युद्धपोत मध्य पूर्व के पास भेजा है।
इन घटनाक्रमों से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

हालाँकि अभी तक युद्ध की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सैन्य तैयारियों, तीखी बयानबाजी और समय सीमा ने माहौल को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

अब दुनिया की निगाहें अमेरिका-ईरान रिश्ते पर टिकी हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *