नगर निगम और जल कल विभाग की चुप्पी से बढ़ी समस्या

गोरखपुर की टूटी सड़कों पर रोज़ हादसे, जिम्मेदार विभाग मौन

गोरखपुर   शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति अब आम जनमानस के लिए गंभीर संकट बन चुकी है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं।वही सड़को की खुदाई के बाद हालात और भी भयावह हो गए हैं, जहां सड़कों पर नालो के पानी सर जलभराव और टूट-फूट के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही उत्तरी हमायुपुर मे शनि देव मंदिर से चौराहे तक का आलम यह है की मिट्टी एवं बालू से सडको पर चलना दुभर हो गया है जिससे एवं आये दिन हो रहे हादसे से स्थानीय नागरिकों मे आक्रोश देखने को मिल रहा।
नागरिकों का आरोप है कि कई इलाकों में जल कल विभाग द्वारा पाइपलाइन मरम्मत के लिए सड़कों को खोदा गया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद भी सही ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप सड़कें धंस रही हैं और गहरे गड्ढे बनते जा रहे हैं।
रोज़ हो रहे हादसे, प्रशासन बेखबर
पिछले कुछ महीनों में शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक फिसलने, ई-रिक्शा पलटने और कारों के गड्ढों में फंसने की घटनाएं सामने आई हैं। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो गोरखपुर नगर निगम ने ठोस कदम उठाए हैं और न ही जल कल विभाग ने जिम्मेदारी ली है। दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं।

जनता में आक्रोश, जल्द समाधान की मांग

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत, गड्ढों की भराई और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े हादसे हो सकते हैं। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग कब जागते हैं और आम जनता को इस समस्या से राहत दिलाते हैं।

इस संबंध मे ज़ब गोरखपुर महापौर “डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव” से बात की गई तो उन्होंने मौके की फोटो एवं जानकारी देने की बात कहते हुए कहा कि मामले को हम दिखवाते है एवं जल्द इसका निस्तारण कराया जायेगा साथ ही जहाँ ऐसे मामले देखने सुनने को आ रहे उनका भी निस्तारण जल्द कराया जायेगा।

फिलहाल निस्तारण जो भी हो पर यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान समय मे गोरखपुर कि जनता मुहल्लो सहित शहर मे हुई तोड़ फोड़, सड़को को खोदने के बाद काम को डिले करना एवं लापरवाही उनकी चरम सीमा पर जो देखने को मिल रही जिससे जनता मे काफ़ी आक्रोश है।
एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाये।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *