कजाकिस्तान ने भारत के लिए खोल दिया यूरेनियम का खजाना

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – दुनिया में यूरेनियम के सबसे बड़े उत्पादक देश कजाकिस्तान ने भारत के प्रति बड़ी उदारता दिखाई है।

कजाकिस्तान ने भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को ईंधन की आपूर्ति के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत कजाकिस्तान भारत को बड़ी मात्रा में यूरेनियम की आपूर्ति करने पर सहमत हुआ है।

सुत्रो एक रिपोर्ट के मुताबिक, कजाकिस्तान की सरकारी स्वामित्व वाली यूरेनियम कंपनी ‘काज़ाटॉमप्रोम’ ने भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के साथ हालिया बातचीत के बाद शुक्रवार को यह घोषणा की।

यूरेनियम को लेकर नया समझौता हुआ

भारत और कजाकिस्तान के बीच पिछला समझौता ख़त्म हो गया है।

उसके कुछ साल बाद, भारत और कज़ाकिस्तान यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर बातचीत कर रहे है।

हाल के महीनों में इस बातचीत में तेजी आई है, जिसका नतीजा अब इस समझौते के रूप में सामने आया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *