अमेरिका ने BRICS को तोड़ने के लिए कराया तालिबान-पाकिस्तान युद्ध, पुतिन के गुरु ने क्यों लिया भारत का नाम ?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने तालिबान को भारत का मोहरा बताया है।

पाकिस्तान ने 22 फरवरी को अफगानिस्तान में हवाई हमला किया था और इसके बाद तालिबान ने कल रात पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की।

तालिबान के हमले के बाद पाकिस्तान ने फिर काबुल और कंधार में हवाई हमले किए।

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी हवाई हमले की पुष्टि करते हुए लिखा कि “हमारा धैर्य खत्म हो गया है. अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है।”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर डुगिन ने बड़ा बयान दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिका पर दोनों देशों की लड़ाई का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे ब्रिक्स को कमजोर करने की साजिश है।

उन्होंने लिखा कि “अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध ट्रम्प द्वारा घोषित ब्रिक्स के खिलाफ एक हमला है।

भारत अफगानिस्तान के पीछे है। चीन पाकिस्तान के पीछे है।

ज्यादातर पश्तून आदिवासी इलाकों में रहते हैं, जो अफगानिस्तान में शासन करने वाले बहुसंख्यक लोग हैं। पश्तून तालिबान (कट्टरपंथी सलाफी) हैं।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *