ईरान की ताकत को नष्ट कर रहे हैं: ट्रंप का दावा- नौसेना से लेकर रडार तक सबकुछ नष्ट

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सैन्य क्षमताएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

 व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में जर्मन चांसलर के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि ईरान की लगभग सभी सैन्य संरचनाओं को “नॉक आउट” (नष्ट) कर दिया गया है।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास अब न तो नौसेना है और न ही वायुसेना।

उन्होंने कहा, “उनकी एयर डिटेक्शन (वायु पहचान प्रणाली) और रडार सभी नष्ट हो गए हैं। लगभग सब कुछ ख़त्म हो गया है।” 

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ इस सैन्य अभियान में अमेरिका “बहुत अच्छी तरह” आगे बढ़ रहा है।

हमले से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पहले हमले में 49 लोग मारे गए और आज ईरान के नए नेतृत्व को निशाना बनाकर किया गया अगला हमला भी बहुत प्रभावी था।

 उन्होंने कहा कि ईरान को भारी नुकसान हो रहा है और देखना होगा कि भविष्य में क्या होगा।

इसके अलावा, उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान पर हमलों की “तीसरी लहर” आ सकती है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *