ईरान युद्ध में कितने अमेरिकी सैनिक मारे गये?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मध्य पूर्व में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इसराइल जिस युद्ध से लड़ रहे हैं, उसमें अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि युद्ध के दौरान घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या लगभग 200 हो गई है और उनमें से कम से कम 13 की मौत हो गई है।

मध्य पूर्व में अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू कर दिया था।
युद्ध में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

सुत्र के मुताबिक, यह अनुमान एक ईरानी समूह ने लगाया है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRANA), जो ईरान के बाहर से संचालित होती है, ने कहा कि कुल मौतों में 1,351 नागरिक और 1,126 सैन्यकर्मी शामिल है।

लेबनान में अब तक 886 लोगों की मौत हो चुकी है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के दौरान 67 महिलाएँ और 111 बच्चे मारे गए।

समाचार में उल्लेख किया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और ओमान ने भी युद्ध से संबंधित मौतों की सूचना दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *