20 लाख के अज्ञात स्रोत के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – परसा जिला के बीरगंज सीमा शुल्क क्षेत्र से 20 लाख की अघोषित नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बीरगंज मेट्रोपोलिटन सिटी-16 स्थित कस्टम्स मेन गेट से बीरगंज-17 अलाऊ के 50 वर्षीय विनयशंकर साह तुरहा को गिरफ्तार कर लिया।

सशस्त्र पुलिस बल नेपाल सीमा सुरक्षा गुल्म बीरगंज की चेक पोस्ट टीम को एक विशेष सूचना के आधार पर भारत से नेपाल आ रही मोटरसाइकिल की जांच के दौरान 20 लाख रुपये मिले।

सशस्त्र पुलिस के अनुसार साह द्वारा चलायी जा रही मोटरसाइकिल संख्या बीआर 05 बीके 8603 सीट कवर के नीचे प्लास्टिक में छिपाकर रखी गयी थी।

बरामत रकम में 20 लाख 250 रुपए के नेपाली और 600 रुपए के भारतीय नोट हैं।

सशस्त्र पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार साहा को आवश्यक कार्रवाई के लिए बीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय परसा जिला को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *