पं० कृष्ण मुरारी मिश्र ने जिला कारागार गोरखपुर में मां दुर्गा के नौ रूपों के पूजन अर्चन व महत्व के बारे किया वर्णन

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं० कृष्णमुरारी मिश्रा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार में बन्दियों के बीच माँ भगवती के नौ स्वरूपों की विशद ब्याख्या करते हुए माता के प्रत्येक स्वरूप के पूजन अर्चन व अराधना के महात्म्य का वर्णन किया।
इस अवसर पर बन्दियों ने चैत्र रामनवमी के महात्म्य के बारे में पूछा जिसकी पंडित जी ने विशद ब्याख्या की आकाशवाणी की उ‌द्योषिका एवं जेल विजिटर अमृता महरोत्रा ने माता की अराधना से संबन्धित अनेक प्रश्न पूछे जिसका उत्तर ज्योतिषाचार्य ने दिया। पप्पू राय,शशांक पाण्डेय आदि बन्दियों ने भक्तिपूर्ण गीतों से कार्यक्रम को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। जेल अधीक्षक डी०के० पाण्डेय ने पंण्डित कृष्णमुरारी मिश्रा का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन अमृता महरोत्रा ने किया।
इस दौरान जिला कारागार गोरखपुर के जेलर अरूण कुमार कुशवाहा,नरेश कुमार उप जेलर विजय कुमार,आदित्य कुमार जायसवाल,कृष्णा कुमारी,अमिता श्रीवास्तव व कारगार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *