भारतीय नववर्ष नवचेतना और नवसंकल्प का प्रतीक-राजीव नयन

महाराजगंज में भारतीय नववर्ष पर भव्य एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित
महराजगंज जनपद में भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, द्वारा पीजी कॉलेज में एक भव्य एवं प्रेरणादायी एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता करते हुए अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  राजीव नयन जी (विभाग प्रचारक) ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नववर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नवचेतना, नवसंकल्प और आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राजीव नयन जी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज को संस्कारयुक्त, अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों की आवश्यकता है, और संघ का कार्य इसी दिशा में निरंतर चल रहा है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में अनुशासन, सेवा और समर्पण के भाव को अपनाएं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आगे आएं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती है, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बलराम भट्ठ ने की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में संगठन और संस्कारों की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर, सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत, जिला प्रचारक विनय,सह जिला संघचालक भागवत,सह जिला कार्यवाह अनिल, रणजीत, ज्यीतिष्मणि ,शेषमणि, विमल, जीवेश, नगर संघचालक आलोक, सह नगर कार्यवाह विशाल, सुनील धनंजय, मिथिलेश,गौरव, कृष्ण गोपाल जयसवाल,डॉ शान्ति शरण,सुधाकर,दुर्गेश,गगन,देवेश,मयंकमणि,जगन्नाथ, सूरज सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *