डॉ.भीमराव अंबेडकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीज ने कर इलाज करवाया

 

1461 मरीजों का आठ शिविर में 37 डाक्टर ने चिकित्सा परामर्श दिया

रायबरेली। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा सेवा भारती हुआ नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में आठ स्थान पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl

विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ल ने बताया किसुबह 9 बजे से शुरू हुआ इस स्वास्थ्य शिविर में 1461 मरीजों ने अपना इलाज करवाया व चिकित्सकों से परामर्श लिया l

संघ के सह जिला सेवा प्रमुख राकेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि 10 शाखा के 87 स्वयंसेवको ने भाग लिया
शिविर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ भारत माता का चित्र लगाया गया, विभाग प्रचारक डाक्टर अमित रजावत, विभाग कार्यवाह ऊधम जयसवाल, विभाग संघ चालक अमरेश बहादुर सिंह, बलराम अवस्थी जिला कार्यवाह अमित नगर कार्यवाह शिवा नन्द नगर प्रचारक अनुज ने अलग अलग स्थानों पर पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन कर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया क्योंकि उन्होंने निम्न स्तर की बस्तियों में सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी और उन्हें प्रमुख धारा से जोड़ने का अभियान चलाया था जिससे प्रेरित होकर सेवा भारती ने इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया है lशिविर एम्स रायबरेली के दो दर्जन डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी
शिविर में डाक्टर पूजा द्विवेदी, मनीष त्रिवेदी डाक्टर सुमेधा रस्तोगी,
डाक्टर संजय रस्तोगी, डाक्टर ज्ञानेंद्र सिंह , डाक्टर सिद्धांत सिंह, डाक्टर शिवाकांत त्रिपाठी सहित एम्स रायबरेली के डाक्टर सहभागिता किया

शहर में चतुभुजपुर बहराना शक्ति नगर अहिया रायपुर किला बाजार जैतपुर गांधीनगर व मुंशीगंज मे इस वक्त सिविल का आयोजन करवाया गया है जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे l सेवा भारती के शेखर शुक्ला, सुरेश गुप्ता गजेन्द्र मौर्य, अंजली शुक्ला, साधना शर्मा, सत्य भामा शुक्ला,नीरज गुप्ता
रवि त्रिवेदी, अलग-अलग शिविर कि व्यवस्था संभाली

इस स्वास्थ्य शिविर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का विशेष योगदान रहा जिसके अध्यक्ष डॉ रजत सुभ्रा दास ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा कार्य को प्रेरित करते हैं जिसका लाभ
उसे स्टार के लोग प्राप्त करते हैं जो चिकित्सक की महंगी फीस नहीं दे पाते या फिर जो अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं है खासकर महिलाएं और बच्चे जानकारी की अभाव में यह लोग समय से इलाज नहीं करवा पाए जिससे बीमारी का इलाज हो जाती है और बड़ी हो जाती है ऐसे स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जाता है l

सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया उन्होंने बताया कि संगठन का सेवा कार्य से जुड़कर उसे आगे बढ़ना सामाजिक दायित्व है जिसका निर्वाहन करना चाहिए l

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *