तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुआ मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत परतावल–गोरखपुर मार्ग पर अमवा चौराहे के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के सामने खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा 14 दिसंबर, रविवार सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। घायल की पहचान ग्राम पिपरिया निवासी सुनीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरन्त बाद परिजन उन्हें निजी साधन से रचित हॉस्पिटल, गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक चले इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सुनीत कुमार शर्मा क्षेत्र में एक मिलनसार, नेकदिल और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे अपना निजी क्लिनिक संचालित करते थे और जरूरतमंद व गरीब लोगों की हर संभव मदद करते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *