इराक में बढ़ा तनाव, ईरान समर्थित गुटों ने दी हमले की चेतावनी, कल खत्म हो रही है सीजफायर की समय सीमा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – इराक में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूहों ने चेतावनी दी है कि वे हमले फिर से शुरू कर सकते हैं।

यह तनाव ऐसे वक्त में बढ़ा है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की समय सीमा आज यानी 21 अप्रैल को खत्म हो रही है. इस वजह से पूरे इलाके में डर का माहौल है।

सीजफायर तोड़ने की मुख्य वजह क्या है?

तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी मालवाहक जहाज ‘टूस्का’ को जब्त कर लिया।

ईरान ने इस कार्रवाई को ग़लत बताया है और इसे समुद्री डकैती बताया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अमेरिका ने समझौते का उल्लंघन किया है, इसलिए उनके साथ दोबारा बातचीत का कोई इरादा नहीं है।

अब क्या है पूरी घटना?

पूरा विवाद 8 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ जब पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम हुआ।

‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ नामक गठबंधन ने भी हमले को रोकने का वादा किया।

हालाँकि, इस बीच, बहरीन और सऊदी अरब में ड्रोन हमले जारी रहे, जिससे शांति प्रयास कमजोर हो गए। अब 21 अप्रैल की यह समय सीमा समाप्त हो रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *