व्हाइट हाउस के रात्रिभोज में गोलीबारी: राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित वाशिंगटन हिल्टन भाग गए

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – शनिवार रात वॉशिंगटन के हिल्टन होटल (गेस्ट हाउस) में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर’ (पत्रकारों का सम्मेलन) में गोलीबारी के बाद बड़ा हंगामा हुआ।

जैसे ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोलने वाले थे, पांच से आठ गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

देश के सैकड़ों जाने-माने पत्रकार, खास हस्तियां (सेलिब्रिटी) और शीर्ष नेता ट्रंप के भाषण का इंतजार कर रहे थे।

अचानक गोलियों की आवाज के बाद सुरक्षाकर्मी ‘रास्ते से हट जाओ’ और ‘झुक जाओ’ चिल्लाने लगे।
सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गये।

एक पुलिस अधिकारी ने घटना में गोलीबारी होने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सुत्र के मुताबिक, अब तक कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना के तुरंत बाद नेशनल गार्ड (सेना की विशेष टीम) ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया।

लोगों को इमारत से बाहर जाने की अनुमति है लेकिन प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। होटल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और राज्य सचिव मार्को रुबियो ने भी हिस्सा लिया।

सुरक्षा एजेंसियां ​​घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *