ATM कार्ड बदलकर महिला से ठगी, 15,300 रुपये उड़ाए; मुकदमा दर्ज

महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के श्यामदेउरवा चौराहे स्थित ATM पर महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बड़हरा बरईपार निवासी सुनीता पत्नी निखलेश 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पैसे निकालने ATM पहुंची थीं।
आरोप है कि वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका ATM कार्ड बदल दिया और फरार हो गया। बाद में मोबाइल पर मैसेज आने पर खाते से 15,300 रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।
पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *