अफगानिस्तान के साथ कोई युद्धविराम नहीं’, तालिबान से तनाव के बीच पाकिस्तान ने दिया बयान, क्या मुनीर ढूंढ रहा है हमले का बहाना?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ फिलहाल कोई युद्धविराम लागू नहीं है।

इस्लामाबाद का यह बयान बेहद अहम है, क्योंकि इसी मार्च में ईद के त्योहार से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए थे।

इस्लामाबाद ने कहा कि उसने सऊदी अरब, कतर और तुर्की के कहने पर लड़ाई बंद कर दी है।

इससे पहले दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ था, जो दशकों में सबसे बड़ा टकराव था।

इसकी शुरुआत फरवरी में हुई, जब अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान की सेनाएं सीमा पार कर पाकिस्तान में घुस गईं और हमला कर दिया।

ये हमले अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में किए गए थे।

दोनों पक्षों में कई दिनों से सैन्य झड़पें चल रही थीं, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के सैकड़ों सैनिकों को मारने का दावा किया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *