मन्नान खां विद्यालय की मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित


पनियरा (महराजगंज)। सोमवार को स्थानीय पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय की 8 मेधावी छात्राएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त छात्राओं को विगत 30 अप्रैल 26 को तत्कालीन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने जिले स्तर पर सयुक्त रूप से सम्मानित किया था। जनपद स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन करने पर प्रसन्न होकर जिले स्तर पर एक प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा 12 आर्ट ग्रुप में जनपद में प्रथम आने वाली छात्रा आलम बानो व उनके पिता शहीद अहमद को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार कक्षा 11 साइंस ग्रुप में जनपद में प्रथम आने वाली नेहा उनके पिता इंद्र मणि, इसी प्रकार कक्षा 11 आर्ट ग्रुप में मरजीना के पिता के पिता कुर्बान की अनुपस्थिति में उनको बड़ी बहन को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार 11 आर्ट में जनपद स्तर पर अंशिका द्वितीय,12 आर्ट में सहाना खातून,11 साइंस में थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली बंदना गुप्ता,11 आर्ट में जनपद स्तर पर थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव व 12 आर्ट में जनपद थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली निकिता यादव को स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खान ने छात्राओं की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया जो कठिन मेहनत से पढ़ाया है।
कार्यक्रम सफल संचालन में देवीदीन,राजेश भारती , मोहम्मद सैफ खां,अब्दुल्ला,सुनील गुप्ता,राम नारायण सिंह,शिव नारायण वर्मा, उमेश शर्मा, हनुमान सिंह, पुष्पा गुप्ता,नूर चश्मी,रेखा चौरसिया ,उपदेश चौरसिया व श्रीमती माया वर्मा का सहयोग सराहनी रहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *