बीरगंज कैसीनो से 5 भारतीय नागरिकों समेत 6 लोग गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बीरगंज के 4 अलग-अलग कैसीनो में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस कार्यालय परसा के अनुसार, 5 भारतीयों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 26 वर्षीय गणेश कुमार, 38 वर्षीय संदीप कुमार, 31 वर्षीय सूरज प्रसाद, 43 वर्षीय अल्लाह यादव और 36 वर्षीय ओमप्रकाश यादव शामिल हैं, जो सभी भारत के बिहार के रहने वाले हैं।

परसा जिला के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी-32 के 37 वर्षीय जमुदीन मियां अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक हरि बहादुर बस्नेत ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर किंग कैसीनो, फॉर्च्यून सिटी गेमिंग क्लब, कैसीनो महाजोंग एवं अन्य स्थानों पर जुआ खेलते समय इन्हें गिरफ्तार किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *