अरघाखांची में बस दुर्घटना, 24 घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अरघाखांची जिला में एक बस दुर्घटना में 24 लोग घायल हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, बस क्रमांक जी1डीएच 504, जो पर्वत जिले से अरघाखांची जिला के दर्शन के लिए आई थी, मंगलवार को लौटते समय पाणिनि-8 दुर्गाफंत कुडुले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुए लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

पाणिनि ग्रामीण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अच्युत गाैतम ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कर रहे हैं।

अरघाखांची जिला थाना अध्यक्ष डीएसपी दिवस बहादुर जी के अनुसार पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर रही है।

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए पाल्पा जिला और अरघाखांची जिला अस्पतालों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

घटना का विवरण अभी आना बाकी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *