भारत-नेपाल बॉर्डर के पास से 27 अदद एंड्रॉयड फोन के साथ 01 शातिर तस्कर हुआ गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम मे थाना सोनौली चौकी प्रभारी अभिषेक जैसवाल मय हमराह ऋषि मुनि राय अमरेश राय व सुरेश सिंह द्वारा भारत नेपाल बार्डर पर सदिग्ध चेकिंग व्यक्ति /वाहन के दौरान थानान्तर्गत सोनौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेष फरेन्दा (भारत-नेपाल बॉर्डर) के पास से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से सघन तलाशी के दौरान 27 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 317(2), 336(3), 338, 340(2) BNS बनाम दिनेश कलवार पुत्र राम समुझ कलवार निवासी नौडिहिवा वार्ड नम्बर 11 रूपनदेही नेपाल पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज भेजा गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *