ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक अरुण कुमार चौरसिया का हुआ निधन

गोरखपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुमार चौरसिया निवासी विनायक नगर गोरखनाथ गोरखपुर का आज सुबह हृदय गति रुक जाने से देहावसान हो गया। वो अपने पीछे पुत्र शिवांश चौरसिया पत्नी रिंकी चौरसिया छोड़ गए हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कैंप कार्यालय तारामंडल गोरखपुर में सभी पत्रकार उपस्थित होकर उनके आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मान रखते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। पत्रकारों में शोक का लहर व्याप्त है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि दुख के इस घड़ी में हम सभी पत्रकार साथी स्वर्गीय अरुण चौरसिया के परिवार के साथ है जो क्षति ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक के जाने से हुई है उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। इस दुख घड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी गण राजेश श्रीवास्तव अजय कुमार अमित कुमार भारती आदर्श श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश ओझा, विवेक श्रीवास्तव,प्रिंस चौधरी केके श्रीवास्तव,निहाल सिंह,सूर्य प्रकाश ओझा, बीपी सिंह, हर्ष कुमार, प्रिया शुक्ला ममता पांडेय,उदय प्रताप सिंह, महेश श्रीवास्तव मिनहाज अली सिद्दीकी इमरान खान सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *