48 वर्षीय युवक का मिला शव,हत्या की शंका

रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, शंभू उर्फ छेद्दू बुधवार रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था। गुरुवार सुबह उसका शव पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची गुरबक्शगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *