अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 11.06.2026 को थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम नेवास पोखर में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रामधारी (59 वर्ष) पुत्र स्व0 त्रिवेणी निवासी ग्राम नेवासपोखर टोला परसहवा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को 21 अदद बंटी बबली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *