राजनीति विज्ञान विभाग के प्रतीक चिन्ह का हुआ लोकार्पण, भारतीय ज्ञान परंपरा का संदेश देगा नया लोगो

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राधाकृष्णन सभागार में राजनीति विज्ञान विभाग के नव निर्मित प्रतीक चिन्ह (लोगो) का भव्य लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि जिस प्रकार विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह उसके विजन और मिशन को प्रदर्शित करता है, उसी प्रकार प्रत्येक विभाग की भी अपनी विशिष्ट पहचान और उद्देश्य होते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा तैयार किया गया यह प्रतीक चिन्ह अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
उन्होंने कहा कि नए प्रतीक चिन्ह में अंकित विभिन्न चिन्ह और सूत्रवाक्य भारतीय ज्ञान परंपरा तथा विश्वविद्यालय के मूल्यों को प्रतिबिंबित करते हैं। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों से अपने-अपने विजन और मिशन के अनुरूप विभागीय प्रतीक चिन्ह विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी विभागों के प्रतीक चिन्हों को विश्वविद्यालय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके केंद्र में विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह होगा, जो विश्व मानवता और ज्ञान की शक्ति का संदेश देगा।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने स्वागत भाषण देते हुए विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रतीक चिन्ह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ तथा समिति के सदस्यों डॉ. रवि प्रकाश सिंह और डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी ने लोगो की अवधारणा और उसके विभिन्न प्रतीकों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रभारी कुलानुशासक प्रो. रमाकांत सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेशमलाल ने किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *