महराजगंज जनपद में आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र ठूठीबारी का निरीक्षण किया गया तथा कस्बा ठूठीबारी के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सीमा क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखने तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित किया गया तथा लोगों से आगामी मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान मार्गों पर सतर्क निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष दृष्टि रखी गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो तथा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अफवाह फैलाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
