कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से की मुलाकात

 

रायबरेली। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में कोचिंग संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि जनपद के कई कोचिंग संस्थान प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बंद हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि जिन संस्थानों में मूलभूत कमियां हैं, उन्हें निर्धारित समय देकर तत्काल संचालन की अनुमति प्रदान की जाए।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं। कोचिंग संस्थानों को आवश्यक मानकों की पूर्ति के लिए समय प्रदान करते हुए उनके संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का मांगपत्र रायबरेली के सांसद राहुल गांधी तक पहुंचाकर इस विषय पर सकारात्मक पहल करेंगे।

इस अवसर पर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक आलोक सिंह प्रतियोगी कक्षाओं के प्रभारी एस.के. त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विद्यार्थियों एवं कोचिंग संस्थानों के हित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *