दिव्यांग वृद्धा ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार,

रायबरेली के ऊंचाहार की ग्राम रोझाईया भीखम शाह में भूमि विवाद का मामला सामने आया है रोझाइया भीखम शाह निवासी विकलांग विधवा महिला रानी देवी के हिस्से की जमीन की घरौंनी कूट रचित तरीके से पट्टीदार विपक्षियों द्वारा बनवा ली गई, जिससे पीड़िता काफ़ी परेशान हैl पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई हैl पहले बनवाई गई घरौनी को निरस्त कर नई घरौनी बनवाने के लिए डीएम से पीड़िता ने गुहार लगाई है कूटरचित ढंग से बनवाई गई घरौनी से विपक्षियों ने धोखाधड़ी कर अवैध तरीके से ज़मीन पर कब्जा कर लिया।
पीड़िता का कहना है काफी सालों से उसका कब्जा थाl धोखा धड़ी से बनवाई जा चुकी घरौनी में उसका कही भी नाम अंकित नहीं है, जबकि विपक्षियों में अशोक कुमार बाजपेई, राजेश बाजपेई, शिव कुमार बाजपेई, संतोष कुमार बाजपेई, राजकुमार बाजपेई अंकित किया गया हैl वही पीड़िता रानी देवी का नाम अंकित न होने से भूमि की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।विपक्षी अशोक कुमार , संतोष कुमार,राजेश कुमार ,शिव कुमार ,राज कुमार, द्वारा कथित रूप से भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। मामले को लेकर रानी देवी, ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से न्याय दिलाने तथा भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।।रानी देवी ने आरोप लगाया कि पंकज वर्मा लेकपाल द्वारा अवैध तरीके घरौंनी बना दी गई हैl प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल पीड़िता न्याय की उम्मीद लगाए प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रही है, जबकि गांव में इस भूमि विवाद को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *