गायत्री शक्तिपीठ में 12 जुलाई को लगेगा शिक्षक गरिमा शिविर

घघसरा/गोरखपुर।भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु गायत्री शक्तिपीठ, राजघाट, गोरखपुर में रविवार, 12 जुलाई 2026 को ‘शिक्षक गरिमा शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं शांतिकुंज-हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ परिसर में चलेगा।आयोजक मंडल के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, नैतिकता और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम हो सकें।गोरखपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विद्यालय से कम से कम 2-3 शिक्षकों को इस शिविर में प्रतिभाग हेतु भेजें। गायत्री परिवार ने इस आयोजन में सभी के सहयोग की अपेक्षा की है।शिविर से संबंधित अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय संयोजक से मोबाइल नंबर 8181980582 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी ब्लाक क्वाडिनेटर पाली दीनानाथ गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *