सुरक्षा के मद्देनजर बरगदवा में पुलिस का हुआ पैदल मार्चक्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानें CCTV कैमरों से लैस करने की अपील की

महराजगंज जनपद में
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विशेष अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा बरगदवा के मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर सघन पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कस्बा बरगदवा के स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और पुलिस की ओर से हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। गश्त के दौरान बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बिना वजह खड़े संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *