साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को महराजगंज पुलिस ने ₹9,860 की धनराशि कराई वापस

 

 

महराजगंज जनपद में साइबर अपराधों से पीड़ित नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में महराजगंज पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना चौक पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सफल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी धनराशि वापस दिलाई।
थाना चौक क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया निवासी उदयभान चौधरी के साथ दिनांक 06 जनवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं MRM Portal के माध्यम से संबंधित बैंक से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया।

पुलिस की तत्परता एवं समयबद्ध कार्रवाई के फलस्वरूप पीड़ित के बैंक खाते में ₹9,860 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

महराजगंज पुलिस की अपील:- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *