वेनेजुएला भूकंप: 8 दिन बाद खंडहर से जिंदा निकला युवक

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वेनेजुएला में आए भूकंप के 8 दिन बाद एक युवक को खंडहर से जिंदा बाहर निकाला गया है।

बचावकर्मियों ने 140 टन मलबे के ढांचे से युवक को जिंदा बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम हरनान गिल है। अंतरराष्ट्रीय ख़बरों में बताया गया है कि वो वहां जीवित हैं लेकिन 100 घण्टे लंबी कोशिशों के बाद उन्हें बचा लिया गया।

पिछले शनिवार को वह मलबे में जिंदा पाया गया था. इसके बाद सैकड़ों बचावकर्मियों ने उसे बचाने के लिए कड़ी मेहनत की।

उसे बचाने में वेनेज़ुएला, चिली, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, मैक्सिको, पुर्तगाल और अमेरिका की बचाव टीमों ने भूमिका निभाई।

24 जून को वेनेजुएला में 7.6 और 7.2 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए।

उस भूकंप से अब तक 2,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. खबरें हैं कि हजारों लोग अभी भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *