प्रदेश नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय शामिल हुए जिले का इतिहास बदलने वाले स्व० राकेश पांडेय पुण्यतिथि पर

रायबरेली । जिले में एक समय था कि एक ही साम्राज्य पूरे जिले से लेकर शहर तक में कायम था कहते थे कि बिना इसकी परमिशन से एक पत्ता भी जिले में नहीं हिलता था इस विरासत को चुनौती दी उसे वक्त के युवा नेता राकेश पांडे ने लेकिन सामंतवादी ताकतों को यह पसंद नहीं आया कि कोई उनके विरोध में अपना सर उठाकर चल सके नतीजा यह हुआ कि 3 जुलाई 2002 की सुबह दुर्दांत हत्यारो द्वारा उसकी हत्या की गई और इस हत्या ने रायबरेली जिले का इतिहास, राजनीति और भूगोल तीनों बदल दिया। उसका नाम था राकेश पांडेय और जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस दिन से लेकर आज तक जनपद की राजनीति में कहीं ना कहीं वही उथल-पुथल देखने को मिल रही है । जिले में सामंतवादी ताकतों का धीमे-धीमे समापन हो गया परंतु राकेश पांडे ने जो आहुति अपने प्राणों की दी थी। वह जनता के लिए आज भी मिसाल बनी बनी है। वर्ष 2002 मैं उसे इस हत्याकांड के बाद से लोगों में यह भी चर्चा बनी हुई थी कि आखिरकार राकेश पांडे की मौत के बाद कभी भी उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई गई लेकिन उसका कोड कुछ निजी और प्रतिद्वंदता का कारण था। अब इतने सालों बाद स्वर्गीय राकेश पांडेय के पुत्र यश राकेश पांडे ने पहली बार अपने पिता की पुण्यतिथि जनता के सामने मनाने का निर्णय लिया । 3 जुलाई 2026 को एक स्थानीय होटल में यह पुण्यतिथि मनाई गई। जिसको लेकर आज यश राकेश पांडे ने पत्रकार वार्ता की और बताया कि पुण्यतिथि में गरीब महिलाओं को वस्त्र, निर्धन कन्याओं को छात्रवृत्ति सहित तमाम गरीब मजलूमों की मदद की जाएगी। जिससे कि उनके पिता की आत्मा को शांति मिल सके । पुण्यतिथि के मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने जिले की जनता से अपील की स्वर्गीय राकेश पांडे की पहली बार मनाई जा रही पुण्यतिथि में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वर्गीय राकेश पांडे की पुण्यतिथि पर पहुंचे समाजवादी पार्टी में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का यश पांडे ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्वर्गीय राकेश पांडे के बेटे यश पांडे द्वारा साइकिल वितरण और लैपटॉप वितरण का किया गया तथा यहां कार्यक्रम में पहुंचकर मेधावी बच्चों को विभिन्न सामग्री प्रदान की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मनिका रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम को किया गया।
वही पुण्यतिथि पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सदा और कहा कि नेता 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री।
अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना।
मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा ऐसा न होने पर सड़क से सदन तक संघर्ष का किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष में यह भी कहा कि रायबरेली मे समाजवादी पार्टी पहले भी मजबूत थी और आज भी मजबूत है। इस दौरान हजारों की संख्या में स्वर्गीय राकेश पांडे के समर्थक और उनके सुख-दुख के साथियों ने श्रद्धांजलि स्थल पर पहुंचकर राकेश पांडे के चित्र पर कुछ अर्पित किया और नाम आंखों से यह भी कहा कि राकेश पांडे के परिवार के साथ उनकी मौत के बाद जिस तरह का राजनीतिक खेल खेला गया है वह पूरे जिले की जनता जानती है और आने वाले समय में जरुर बताएगी कि राकेश पांडे की मौत के बाद राजनीति चमकाने वालों ने इस परिवार को किस-किस तरह का संघर्ष दिखाया है समर्थकों ने यह भी कहा कि संघर्ष ही इंसान मजबूत बनता है और आज वही मजबूती यस राकेश पांडे में देखी जा रही है। जो कभी राकेश पांडे के भीतर देखी जाती थी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *