हवन कार्यक्रम में शामिल हुए संत-विद्वान, आध्यात्मिक माहौल में गूंजे वैदिक मंत्र

 

बागेश्वर धाम। 20 अप्रैल 2026 को आयोजित भव्य हवन कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सान्निध्य में ब्रह्म ऋषि जय गोविंदाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी एवं ब्रह्म ऋषि जय गोविंदाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र कल्याण की कामना करते हुए विशेष आहुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने हवन में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया और संतों के प्रवचनों से जीवन में सकारात्मक दिशा प्राप्त करने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम की भव्य व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *