क्षेत्राधिकारी खजनी के गैर जनपद स्थानांतरण पर अधिनस्थ कर्मचारियों ने दी विदाई

खजनी/गोरखपुर। बीते महज 45 दिनों के संक्षिप्त कार्यकाल में क्षेत्राधिकारी खजनी के पद पर तैनात रहे विवेक कुमार तिवारी को विभागीय स्थानांतरण के तहत वाराणसी जनपद में नई तैनाती मिली।
प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए शनिवार को देर शाम जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डॉ कौस्तुभ के द्वारा सर्किल आॅफिसर खजनी के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ।
रविवार को खजनी क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित एक सादे विदाई समारोह में कार्यालय के सभी कर्मचारियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सम्मान सहित विदाई समारोह का आयोजन हुआ, उपस्थित लोगों और अधिनस्थ कर्मचारियों ने क्षेत्राधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनकी कार्यशैली और मातहत कर्मचारियों के साथ उनके अच्छे व्यवहार की सराहना की। अपने
संक्षिप्त उद्बोधन में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक नौकरी की सामान्य प्रक्रिया है कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जब नई नियुक्ति पर जाता है तो उसे वहां की सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के नए अवसर प्राप्त होते हैं और वहां से कुछ ना कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को काम करने में तब आनंद आता है, जब उसे वहां की स्थानीय जनता का सहयोग समर्थन मिलता है, उन्होंने अपने अधीनस्थ सहयोगियों कर्मचारियों का भरपूर सहयोग समर्थन मिलने पर सभी के प्रति आभार जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कहा कि आप सभी के सहयोग समर्थन वाला अपना यह संक्षिप्त कार्यकाल मुझे सदैव याद रहेगा। मूलतः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मूल निवासी विवेक कुमार तिवारी ने क्षेत्राधिकारी खजनी के रूप में अपने कार्यकाल को लेकर संतुष्टी जताई।
विदाई समारोह में थानाध्यक्ष खजनी इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर रामदयाल यादव अरविंद यादव आशुतोष तिवारी हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन खान, सुदामा यादव, आमीन अंसारी, कृष्ण मोहन प्रजापति, जगदीश यादव सहित सर्किल के सिकरीगंज और बेलघाट थाने के दारोगा एवं स्थानीय गणमान्य लोग दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *