जनपद में स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना, चौकी, शाखा कार्यालयों, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों, परिसर, बैरकों तथा सरकारी आवासों की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। परिसर में फैले कूड़े-कचरे का निस्तारण कराया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी कार्मिकों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता के प्रति जनसामान्य को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *