वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी निकला कातिल

खजनी/गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक का पड़ोसी है, जिसने बच्चे को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना खजनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 239/2026 के तहत आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू पुत्र हरिनारायण शर्मा, निवासी रुद्रपुर सीबी सिंह गली, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 को बालक के पिता ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के लापता होने की सूचना थाना खजनी में दी थी। इस पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सर्वेश भट्ट बच्चे को अपने साथ ले गया था। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सामने आया कि आरोपी ने ही बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 में प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में उसके विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल अरविन्द यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल संस्कार यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *