दांग जिला में कार दुर्घटना में चार भारतीय नागरिक घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – दांग जिलन में एक कार दुर्घटना में चार भारतीय नागरिक घायल हो गए।

राप्ती ग्रामीण नगर पालिका-4 गोपीनाला के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर रविवार की दोपहर एक कार दुर्घटना हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कार संख्या यूपी 44 एएस 8124, जो भारत के सिद्धार्थनगर से दांग जिला के घोराही की ओर आ रही थी, ड्राइवर के नियंत्रण खोने से सड़क से करीब पांच फीट नीचे जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुए लोगों में सिद्धार्थ नगर पालिका-6, भारत के 25 वर्षीय रवि मोहम्मद, 34 वर्षीय फराह शेख, 6 वर्षीय रिफा शेख और 32 वर्षीय सनी कुमार शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक चारों घायलों का इलाज राप्ती बेसिक हॉस्पिटल सिसहनिया में चल रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *