शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु श्रवण पटेल बने जिला प्रभारी

महराजगंज,समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्रांक 1794/2026, दिनांक 01/08/2026 के अनुसार गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक एम.एल.सी. निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव के पक्ष में सहयोग हेतु श्रवण कुमार पटेल* को जनपद महराजगंज का प्रभारी नामित किया गया है।
श्रवण कुमार पटेल को प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्रवण पटेल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंप है उसकी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाण करूंगा तथा समाजवादी पार्टी की जीत हो ऐसा प्रयास करूंगा समाजवादी पार्टी शिक्षक एमएलसी चुनाव में पूरी तन्मयता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से विजय प्राप्त करेगी l
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि श्रवण कुमार पटेल के प्रभारी के रूप में मनोनयन से जनपद महराजगंज में एम.एल.सी. चुनाव में पार्टी को नई गति मिलेगी। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के कारण पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।”
इसके साथ ही जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ नेता प्रणय कुमार गौतम, अमरनाथ यादव, सहित अनेक सपा नेताओं ने पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षक वर्ग मतों से जिताने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *