बृजमनगंज पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ 01 अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना व गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 01-02/08/2026 की रात्रि में थाना बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा कुआंडाडी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। धानी बाजार की तरफ से आ रही एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका गया पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशू मौर्या उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज बताया। पूछताछ के क्रम मे उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर अप्रैल माह में पीपीगंज कस्बे में एक बैंक के सामने से यह बाइक चोरी की थी। उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 187/2026, धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: हिमांशू मौर्या पुत्र दुर्गेश मौर्या
उम्र: 19 वर्ष
पता: ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी का स्थान व समय: कुआंडाडी पुलिया, थाना बृजमनगंज |
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 340/2025 धारा 303(2) बीएनएस – थाना मेंहदावल, जनपद सन्तकबीरनगर
मु0अ0सं0 340/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस – थाना मेंहदावल, जनपद सन्तकबीरनगर
मु0अ0सं0 355/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस – थाना मेंहदावल, जनपद सन्तकबीरनगर
मु0अ0सं0 356/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस – थाना मेंहदावल, जनपद सन्तकबीरनगर
मु0अ0सं0 397/2026 धारा 309(2), 309(4), 317(2), 3(5) बीएनएस व 25/54/59 आर्म्स एक्ट – थाना समयपुर बादली, दिल्ली
मु0अ0सं0 187/2026 धारा 317(2) बीएनएस – थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *