वन विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ा अवैध सागौन की लकड़ी

 

झंगहा /गोरखपुर। हरे पेड़ो के कटान के खिलाफ चल रहे चेकिंग अभियान के तहत वन क्षेत्र अधिकारी गोरखपुर अमन जैन के नेतृत्व में वन दरोगा आशुतोष कुमार मिश्रा, हिमांशु गौड़, सुरक्षा प्रभारी रामधारी,सूरज शर्मा सहित गोपनीय जानकारी पर झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा इमली चौराहे के करीब मंगेश मौर्या की जमीन में सांखू और सागौन की लगभग 80 बोटें सहित 20 कुंतल से ज्यादा जलावन की लकड़ी बरामद किया। इस सम्बंध में वन क्षेत्र अधिकारी अमन जैन ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गलत होने की दशा में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ मंगेश का कहना है कि यह मेरी बैध लकड़ी है जिसका कागजात प्रस्तुत किया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *