सदर बीज गोदाम पर बीज बुवाई के आधुनिक यंत्रों का डेमो, किसानों को दी गई जानकारी

परतावल /महराजगंज

कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर बीज गोदाम परिसर में बीज बुवाई के विभिन्न यंत्रों का लाइव डेमोस्ट्रेशन आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एग्रोश्योर प्रोडक्ट्स एंड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड और एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया

कार्यक्रम में एग्रोश्योर कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर ध्रुव राज गुप्ता और एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के धीरज कुमार, डी सी महराजगंज ने किसानों को बीज बुवाई के नए-नए यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन यंत्रों के उपयोग से समय, श्रम और लागत तीनों की बचत होगी और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
डेमो के दौरान जीरो टिल मशीन, मल्टी क्रॉप प्लांटर और सीड ड्रिल जैसे यंत्रों की कार्यप्रणाली किसानों को समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि ये यंत्र छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम में सतीश कुमार प्रजापति,बी जी आई , संजय कुमार पटेल, प्रभारी सदर गोदाम, अशफाक हुसैन, सीनियर असिस्टेंट सहित जिले के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने यंत्रों की कार्यक्षमता देखी और उनके दाम, सब्सिडी व रख-रखाव के बारे में भी जानकारी ली।
ध्रुव राज गुप्ता ने कहा कि सरकार और निजी कंपनियां मिलकर किसानों तक तकनीक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। धीरज कुमार ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक यंत्रों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *