श्यामदेउरवा में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल

 

श्यामदेउरवा/महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया। हादसा कतरारी पुलिस चौकी के पास करीब 6:30 बजे हुआ।
घायल की पहचान मोहनापुर केवटहिया टोला निवासी 40 वर्षीय भुअर उर्फ कृष्णचंद्र निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कृष्णचंद्र साप्ताहिक बाजार करने के लिए साइकिल से भटहट जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक अज्ञात पिकअप ने डिवाइडर से मुड़ते समय उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कृष्णचंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए और पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने भेजा अस्पताल
सूचना मिलते ही कतरारी चौकी इंचार्ज दीपक मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णचंद्र को प्राथमिक उपचार के लिए भटहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *