सेन्ट थॉमस पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष में सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल परतावल पर बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर उद्घाटन किया गया तथा बच्चों को इससे होने वाले फायदे को भी बताया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय काशीनाथ सिंह रहे इन्होंने कक्षा यूकेजी की छात्रा कुमारी आराध्या गुप्ता को प्रथम एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर उद्घाटन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने की वही पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने संबोधन में कहा कि बच्चों को बाहर की खाद्य पदार्थ खाने से मना किया तथा घर की बनाई हुई भोज पदार्थ खाने के लिए उत्साहित किया साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य परतावल के अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक कैसे लेनी है इसके बारे में विस्तृत चर्चा किया इन्होंने बताया कि 1 साल से 2 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चूर्ण बनाकर दिया जाना है तथा 2 से 3 साल के बच्चे को एक पूरी गली चूर्ण बनाकर बच्चों को खिलाया जाएगा तथा 3 साल से ऊपर के 19 साल तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर कर खाना है साथ ही साथ एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए किशोरियों को जागरूक किया इस अवसर पर काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों को साफ सफाई रखने के बारे में विस्तृत चर्चा किया तथा साथ ही साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार सिंह ने सत प्रतिशत बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खाने के लिए उत्साहित किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *